Our Latest Events

सेवा भारती का हर घर तिरंगा अभियान

09:30 Venue प्रांतीय कार्यालय सेवा निकेतन , बिरसा चौक, रांची

सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। संस्था के प्रांतीय कार्यालय सेवा निकेतन , बिरसा चौक, रांची में बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिकाओं की बैठक में प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने बताया कि सेवा भारती के सेवा बस्तियों में संचालित सभी सेवा केंद्रों व सेवा प्रकल्पों पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,देशभक्ति गीत,संभाषण आदि की प्रस्तुति होगी। बैठक में राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद,प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा,उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र,राधेश्याम अग्रवाल,विनय लाल आदि उपस्थित रहे।.

Join Event

सेवा सुरभी पत्रिका का 25वां विशेषांक लोकार्पण

10:00 Venue Pe Pee Compound, Auditorium Hindpiri Rd, Hindpiri, Ranchi

सेवा भारती, झारखंड की लोकप्रिय सेवा जागरण पत्रिका सेवा सुरभि का 25वां विशेषांक " युग परिवर्तन की ओर ' का लोकार्पण आगामी 15 सितंबर 2024 को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बिरसा चौक, सेवा निकेतन में एक व्यवस्था बैठक प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद ने बताया कि सेवा भारती की पत्रिका सेवा सुरभि के माध्यम से समाज में जागृति आई है। विशेषांक में देश के उच्च कोटि के लेखक , कवि व विद्वतजनों के लेख,कहानी,कविता को सम्माहित किया जाता है। समसामयिक विशेषांक पाठकों के लिए संग्रणीय और छात्रों के लिए शोध का विषय रहता है। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सेठ,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार एवं मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद बजाज, अध्यक्ष,बड़ा बाजार कुमार सभा पुस्तकालय,कोलकाता होंगे। व्यवस्था बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय सचिव ऋषि पांडेय,राधेश्याम अग्रवाल, चन्द्रकान्त रायपत,डॉ. सुष्मिता पाण्डेय,हरेंद्र सिन्हा,रमाकांत दुबे उपस्थित रहे।.

Join Event

सेवा सारथी प्रशिक्षण

22:30 Venue सेवा भारती हजारीबाग

दो दिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग, रांची के जोन्हा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवा सारथी योजना की दूर दृष्टि की कल्पना करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव विजय पुराणिक ने कहा कि आगामी 3 से 4 वर्षों में सेवा भारती, झारखंड के लिए सेवा सारथी एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित होंगे। सेवा सारथी कार्यकर्ता से निरंतर संपर्क - समन्वय रखना चाहिए। इस वर्ग में प्रांत से मुख्य रूप से हजारीबाग जिला की सेवा सारथी सुश्री अंशु राज मौर्य,अंजू देवी, गिरिडीह की कलावती देवी, काजल देवी, कोडरमा के सेवा सारथी तो नवाडीह,बोकारो जिला की सबिता महतो की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव विजय पुराणिक ने कहा कि इन बहनों में स्वयं से आगे बढ़ कर सेवा कार्य करने की इच्छाशक्ति है। महानगरों से अधिक जिला केंद्र एवं ग्रामीण इलाकों के सेवा सारथी सामाजिक कार्य में समर्पित है।.

Join Event

कोडरमा कन्या पूजन

10:00 Venue कोडरमा

सेवा भारती, कोडरमा समिति द्वारा जनजातीय बस्ती में शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन किया।.

Join Event

कन्या पूजा सेवा भारती रांची महानगर भाग 4

09:00 Venue सेवा भारती रांची

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि दिनांक 11.10.2024 को सेवा भारती के प्रांतीय कार्यालय सेवा निकेतन में सेवा भारती, रांची महानगर, भाग 4 के सदस्यों एवं अधिकारियों द्वारा 51 कन्याओं का पूजन किया गया।.

Join Event

सेवा भारती, हजारीबाग द्वारा 201 कन्याओं का पूजन / सामाजिक *समरसता का बना वातावरण*

09:10 Venue शान्ति कृषि अनुसंधान केन्द्र अमनारी एवं मां दुर्गा बाल संस्कार केन्द्र, रविनगर

09.10.2024, शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि के शुभ अवसर पर सेवा भारती, हजारीबाग द्वारा तीन स्थान पर क्रमशः ग्राम बहेरी के लालपुर चौक हनुमान मन्दिर में 101 कन्या का, शान्ति कृषि अनुसंधान केन्द्र, अमनारी में 51 कन्या का एवं मां दुर्गा बाल संस्कार केन्द्र, रविनगर में 51 कन्या का विधिवत् चरण धोकर, स्वच्छ वस्त्र से पैर पोछकर, नन्हे नन्हें पांव में महावर लगाकर, अष्टगंध-रोली का टीका लगाकर, चुनरी ओढाकर, आरती करके किया गया। आरती के पश्चात् भोजन कराया गया, फल में सेव, केला अर्पित किया गया। सभी कन्या को उपहार के रूप में अच्छी गुणवत्ता की कॉपी, पेंसिल-रबर-कटर का सेट, कलर सेट एवं दुर्गा चालीसा प्रदान किया गया। आज के इस भव्य कार्यक्रम में सेवा भारती, हजारीबाग के सचिव मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, स्वावलंबन आयाम प्रमुख श्री राजकुमार मौर्य, सह स्वावलंबन आयाम प्रमुख अजित राज, भजन मण्डली आयाम प्रमुख सुधीर कुमार, युवा प्रकोष्ठ आयाम प्रमुख अशोक कुमार, कृषि आयाम प्रमुख रामप्रसाद कुशवाहा, शिक्षा आयाम प्रमुख पूनम कसेरा, बाल संस्कार आयाम प्रमुख दिविता चौरसिया, सेवा भारती, हजारीबाग कार्यकारिणी की वरिष्ठ सहयोगी रिंकी राज, जिला समन्वयक सत्यभामा, श्रद्धा गुप्ता, अंशुराज मौर्य, प्रवीण कुमार, शुभम, वरिष्ठ वैज्ञानिक राजकुमार सिंह, रोहित बजाज, रूपेश गुप्ता, अरूण अग्रवाल, मुस्कान, माही, नीलू देवी एवं तीनों क्षेत्र के स्थानीय निवासियों का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ।.

Join Event

किसान मेला, सेवा समर्पण दौड़ सह स्वास्थ्य शिविर संपन्न

09:56 Venue गुड़ीडीह स्थित सेवा धाम परिसर

सेवा भारती,झारखण्ड के तत्वावधान में 15वां किसान मेला,स्वास्थ्य शिविर सह सेवा समर्पण दौड़ की निर्णायक प्रतियोगिता अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत जोन्हा के ग्राम गुड़ीडीह स्थित सेवा धाम परिसर में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि देश की प्रगति किसानों एवं युवाशक्ति के हाथों में है। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदीप वर्मा ने स्वामी जी के संदेश " शक्ति ही जीवन है, निर्बलता मृत्यु है " को अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया। सेवा भारती अपने विभिन्न सेवा आयामों के माध्यम से ग्राम विकास का कार्य कर रही है। सेवा भारती के मार्गदर्शन में कई प्रगतिशील किसान जैविक खेती कर के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। सुदूर ग्रामीण अंचलों में संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवा दी जाती है। खेलकूद, दौड़, योगासन के क्षेत्र में भी कई प्रतिभाओ को संवारने का कार्य हो रहा है। सेवा भारती के एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नागरमल मोदी सेवा सदन,रिम्स, रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 235 जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया एवं आवश्यक दवाएं मुहैया कराई गई। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन वरीय चिकित्सक डॉ ए के सिंह ने किया। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनानें में डॉ के पी सिन्हा,डॉ मनीष कुमार,डॉ कर्नल प्रमोद , डॉ देवेश कुमार, डॉ ए के सिंह, डॉ वाई ए लाल, डॉ नीलम टोप्पो, डॉ जैद, डॉ रोहित कुमार सहित श्रद्धानंद पाठक की भूमिका रही। कृषि मेला में 50 गांवों के किसान अपने उत्कृष्ट फसलों की प्रदर्शनी लगाएं,जहां फसलों में उत्कृष्ट उत्पाद को चयनित कर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिको ने 50 किसानों को पुरस्कार के लिए चयन किया एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही सभी निबंधित किसानों को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। सेवा समर्पण दौड़ की निर्णायक प्रतियोगिता में 30 गावों से चयनित प्रतिभागी शामिल हुए, जहां आयुवर्ग के अनुसार प्रथम,द्वितीय, तृतीय सहित 24 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर किसान गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि प्रो आदित्य प्रसाद साहू,राज्यसभा सांसद ने अपने उद्बोधन से किसानों का उत्साहवर्धन किया साथ ही बिरसा कृषि विश्व विद्यालय के वरीय वैज्ञानिक डॉ मिलन चक्रवर्ती, डॉ शुभ्रांशु सेनगुप्ता,डॉ आर पी मांझी ने कृषि संबंधित जानकारी किसानों को दी । अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन समाजसेवी आनंद कोठारी ने दिया जबकि कार्यक्रम का संचालन चंदन मिश्र ने किया। मौके पर कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित की गई हैं। उक्त कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद, राधेश्याम अग्रवाल, नंदलाल साहू,अखिलेश श्रीवास्तव, उमाशंकर शर्मा, अरुण छावछरिया,सतोष वर्मा,संजय गोयल, नरेश साहू,मनोज कुमार,अरुण शुक्ला,जैलेंद्र कुमार,लालचंद वेदिया,दिनेश कुमार, सोना राम मुंडा सहित सैकड़ों ग्रामीण व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।.

Join Event

किसान मेला

12:00 Venue जोन्हा

The event, 15वां किसान मेला, जोन्हा, रांची, organized by Seva Bharti, Jharkhand, will take place on January 12, 2025 (Sunday), at 2:30 PM at Seva Dham, Gutidih, Jonha. It includes a Kisan Mela, health camp, and Seva Samarpan race on the occasion of National Youth Day. Key dignitaries: Chief Speaker: Dr. Pradeep Verma, MP, Rajya Sabha, Jharkhand Special Guest: Prof. Aditya Prasad Sahu, MP, Rajya Sabha, Jharkhand Chairperson: Shri Anand Kothari, Dharti Dhan Foundation, Ranchi.

Join Event

Foundation stone laying ceremony

11:30 Venue Jonha

The foundation stone laying ceremony of the proposed Shri Ram Darbar Temple was successfully completed at Seva Bharti's Seva Dham campus, Jonha. On this occasion, Seva Bharti Jharkhand's patrons Om Prakash Kejriwal, Sunil Kejriwal, Manoj Kejriwal, and the Kejriwal family, along with Rishi Pandey, V. N. Pandey, Chandrakant Raipat, Santosh Verma, Ajay Dadhichi, Sunil Singh, officials from NTPC Institute, and local villagers were present..

Join Event

सेवा भारती, रांची महानगर का वार्षिकोत्सव सह बाल मेला संपन्न

10:30 Venue रांची

सेवा कार्यों से बस्ती परिवर्तन - महेश पोद्दार विशेष संवाददाता रांची। सेवा भारती, रांची महानगर के तत्वावधान में बाल मेला व 25 वा वार्षिकोत्सव सह स्वावलंबी महिला गोष्ठी का आयोजन रविवार को न्यू एजी कॉपरेटिव कॉलोनी, कडरू मैदान में संपन्न हुआ। स्वावलंबन गोष्ठी की मुख्य वक्ता रांची नगर निगम की पूर्व महापौर व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डाॅ.आशा लकड़ा ने कहा कि स्वावलंबी व सशक्त मातृशक्ति राष्ट्र की शक्ति है। परिवार में एक महिला शिक्षित-संस्कारित है, तो पूरे सदस्यों का कुशल मार्गदर्शन करती हैं। आज सशक्त महिलायें सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ कर अपना योगदान दे रही हैं। सेवा भारती के स्वावलंबन आयामों के माध्यम से अभावग्रस्त महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षित युवतियां-महिलाएं अपने मुहल्लों में दुकान खोल कर स्वरोजगार से जुड़ गई हैं। इस अवसर पर स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्रों का देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता हुई जहां निर्णायक टोली की रिंकू बनर्जी, इंदु परासर ने प्रथम और द्वितीय विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । बाक्स: * विज्ञान इवेंट्स में बच्चों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जागृत हुई एक दिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान 76 सेवा बस्तियों के 1500 बालक-बालिकाओं ने विज्ञान संबंधित आयोजित कार्यक्रम को में ज्ञान के साथ खूब मस्ती किया। मौके पर अरण्यस सोसायटी, कोलकाता की निदेशक अमृता घोष गुप्ता, प्रबुद्ध गुप्ता के नेतृत्व में विज्ञान इवेंट्स का आयोजन किया गया। बाक्स:: * समाज के वंचित और उपेक्षित बस्ती परिवर्तन कर रही है सेवा भारती: महेश पोद्दार सार्वजनिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि सेवा भारती के माध्यम से समाज के वंचित, उपेक्षित, अभावग्रस्त और पीडित परिवारों के बीच संस्कारित शिक्षा प्रदान कर बस्ती परिवर्तन किया जा रहा हैं। स्वावलंबन आयामों के द्वारा महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है। आज सेवा-संस्कारों से बच्चों के साथ अभिभावकों में भी बदलाव आ रहा है। पिछड़े समाज के नवोत्थान में सज्जनशक्ति की भूमिका बढ़ाने की आवश्यकता हैं। वार्षिकोत्सव के विशिष्ट अतिथि विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि समाज के अतिम व्यक्ति को शिक्षित स्वस्थ और स्वावलंबी बनाने का कार्य सेवा भारती कर रही है। ऐसे सेवा कार्यों को विस्तार करने की आवश्यकता है। सेवा कार्य पवित्र कार्य है। समाज से कटे दीन-हीन लोगों को समृद्धशाली बनाकर समरस समाज का वातावरण बनाने का कार्य सेवा भारती बखूबी कर रही है। कार्यक्रम में वार्षिक प्रतिवेदन सेवा भारती, रांची महानगर सचिव श्याम टोरका ने प्रस्तुत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष शुभेंदु भट्ट ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन किशोरी विकास केंद्र की शिक्षिकाओं संयोजिका सपना सिंह व कावेरी सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। सार्वजनिक कार्यक्रम के अवसर पर सेवा बस्तियों के बच्चों ने आकर्षक रंग मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया जहां 45 उत्कृष्ट कलाकारों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जगरनाथ पुर की 100 बालिकाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में सामूहिक स्वागत नृत्य गान प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही 76 सेवा बस्तियों के बच्चों ने एक साथ सामूहिक मंत्रोच्चार, गीत के साथ योगासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरूशरण प्रसाद, ओम प्रकाश केजरीवाल, रमाशंकर बगड़िया, सीमा सिंह,कमल केडिया, कमल पोद्दार श्रवण जाजोदिया,विमल पारीक,ऋषि पांडेय, राकेश लाल,राधेश्याम अग्रवाल,पवन मंत्री,विनय लाल,सुनील सिंह,राज कुमार साहू,सुष्मिता पाण्डेय,यदुनाथ पाण्डेय, अखिलेश श्रीवास्तव,अमरेंद्र विष्णुपुरी,विनय गांगुली, भरत बगड़िया, मनोज कुमार,रंजय ओझा, महावीर प्रसाद सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।.

Join Event

धूमधाम से मना सेवा भारती का पहाड़िया ग्रामोत्सव

01:20 Venue पाकुड़

सेवा भारती झारखण्ड प्रान्त, पाकुड़ जिला के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ग्राम दुमगो, कुंज बोना पंचायत में जनजातीय पहाड़िया समाज का भव्य ग्रामोत्सव आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पारंपरिक वेषभूषा में महिलाओं व पुरुषों ने मांदर की धुन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महिला दिवस व होली मिलन का आयोजन भी हुआ। सभी को धोती-साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया और अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज हुआ। आयोजन में सेवा भारती के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, मुखिया और 12 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।.

Join Event

सेवा भारती का तीन दिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

12:30 Venue जोन्हा

सेवा भारती का तीन दिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ --------------------------------------- 26 मार्च 2025, सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय सेवा सारथी प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यह प्रशिक्षण वर्ग अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत जोन्हा के ग्राम गुड़ीडीह अवस्थित सेवा धाम में आयोजित किया गया है। इस वर्ग में झारखंड के विभिन्न जिलों से 130 महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रही हैं। त्रिदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ता के गुण विकास से साथ-साथ ऑनलाइन कार्य करने की तकनीकी,स्वावलंबन, स्वरोजगार, ग्रामीण उद्यमिता प्रशिक्षण,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आदि महत्वपूर्ण विषयों के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा भारती के सेवा कार्यों को झारखंड के सभी प्रखंडो,पंचायतों व सेवा बस्तियों में पहुंचाने का लक्ष्य है। इस विस्तार कार्य हेतु सेवा सारथी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उद्घाटन सत्र में गुरुशरण प्रसाद ने बताया कि समाज में सरकार और अन्य संस्थाओं के द्वारा स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं, सेवा भारती ने स्वयं सहायता समूह का नाम वैभवश्री दिया है। " वैभव "अर्थात धन " श्री " अर्थात लक्ष्मी। सेवा भारती वैभवश्री आयाम के माध्यम से महिलाओं बीच सेवा, संस्कार और समरसता तीन विषयों को लेकर कार्य कर रही है। सेवा संस्कार और समरसता से ही संपूर्ण समाज में सुन्दर वातावरण निर्माण होगा और देश का सर्वांगीण विकास होगा। आज के प्रशिक्षण वर्ग में समय नियोजन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर स्वरोजगार व उद्यमिता प्रशिक्षण को लेकर आटा चक्की,राइस मिल, तेल निकालने की पद्धति, गिले दाल,मसाला पीसने की तकनीक, कागज के दोना,पतल मशीन से बनाने आदि तकनीकी हुनर सिखलाए गए। साथ ही रोचक खेल कूद, योगासन बताया गया। प्रशिक्षण वर्ग के संचालन में वर्गाधिकारी संजय गोयल, महेंद्र जी आदि कार्यकता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।.

Join Event

श्री हनुमान जन्मोत्सव

09:00 Venue Ranchi

श्री हनुमान जन्मोत्सव सह सुंदरकांड पाठ का आयोजन __ सेवा भारती, झारखंड के प्रांतीय कार्यालय सेवा निकेतन प्रांगण में स्थापित श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। चैत्र के पूर्णिमा तिथि को श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सस्वर सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। मौके पर जनजातीय पुरुष-महिलाओं ने ढोल मांदर की थाप पर नृत्य-गान प्रस्तुत किया। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक भजन,कीर्तन,हवन,आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में कार्यालय के आसपास की बस्तियां सहित नगर के सैकड़ो श्रद्धालुओं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।.

Join Event

आरोग्य सेवा मित्र प्रशिक्षण

11:00 Venue जोन्हा

आरोग्य सेवा केंद्र,सेवा भारती, जोंन्हा में आरोग्य सेवा मित्र प्रशिक्षण १८ मई से ८ जून तक प्रत्येक रविवार को किया गया। इसमें २६ महिलाओं का चयन अलग अलग ग्राम/ टोला से किया गया। आरोग्य सेवा मित्रों को प्रशिक्षण डॉ. मनीष कुमार एवं श्री एस. एन. पाठक द्वारा दिया गया। आरोग्य सेवा मित्रों का उद्देश्य अपने ग्राम/ टोलो में लोगों का रक्त चाप, रक्त शर्करा,हीमोग्लोबिन, शरीर के ऑक्सीजन सैचुरेशन तथा तापमान इत्यादि मापना एवं इनमें से कोई असामान्य है तो उन्हें आरोग्य सेवा केंद्र या किसी नजदीकी स्वास्थ केंद्र में पहुंचना है जिससे लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। आज दिनांक १५/०६/२०२५ को प्रशिक्षण परिणाम की घोषणा की गई जिसमें २० सेवा मित्र सफल घोषित हुए। सभी सफल सेवा मित्रों को आरोग्य थैला प्रदान किया गया जिसमें बी. पी, शुगर एवं हीमोग्लोबिन मापने की मशीन के साथ पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर है। आरोग्य kit का वितरण राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महासचिव श्री विजय पौराणिक , सेवा भारती के न्यासी एवं मार्गदर्शक श्री गुरुशरण प्रसाद, प्रांतीय अध्यक्ष श्री गिरिश मल्होत्रा, श्री ऋषि पांडेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, श्री चन्दन मिश्र, विनय लाल एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया। आरोग्य सेवा केंद्र, गरुड़ी , जोंन्हा इस समारोह में उपस्थित हो कर नव चयनित सेवा मित्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापन करती है ।.

Join Event

पत्रिका सेवा सुरभि सम्पादक मंडल की बैठक

16:00 Venue Ranchi

सेवा भारती,झारखंड की पत्रिका सेवा सुरभि सम्पादक मंडल की बैठक सेवा भारती के संरक्षक डॉ एच पी नारायण की अध्यक्षता में गुरु वाटिका, मेन रोड रांची में संपन्न हुई। बैठक में सेवा सुरभि के वार्षिक अंक वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति विशेषांक के प्रकाशन की प्रगति पर चर्चा हुई तथा लोकार्पण के लिए माह 14 सितंबर 2025, निर्धारित किया गया।.

Join Event

सेवा जागरुकता मंच का " सेवा सम्मान कार्यक्रम "

11:00 Venue Ranchi

सेवा जागरुकता मंच का " सेवा सम्मान कार्यक्रम " रविवार को -------------------------- सेवा भारती,झारखंड के अंतर्गत सेवा जागरूकता मंच द्वारा " सेवा सम्मान " कार्यक्रम रांची के बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन में आयोजित किया गया है। मौके पर सेवा कार्य करने वाली लघु सेवा संस्थाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को सेवा जागरूकता मंच सम्मानित करेगा और सेवाकार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेगा। सेवा सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद,सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित सेवा संस्थाओं को सम्मानित करेंगे।.

Join Event

सेवा भारती के आयाम प्रमुख की बैठक

16:00 Venue Ranchi

सेवा भारती के आयाम प्रमुख की बैठक सम्पन्न -------------------------------- 12 जुलाई 2025,सेवा भारती,झारखंड के विभिन्न सेवा आयामों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक सेवा निकेतन,प्रकाश नगर,बिरसा चौक,रांची में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरशरण प्रसाद ने संघ शताब्दी वर्ष पर कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण, स्वदेशी जागरण,नागरिक कर्तव्य, समरसता के पंच परिवर्तन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। सेवा भारती के कार्य एवं कार्यकर्ता विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि अपने प्रांत के शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वावलंबन,सामाजिक सहित 15 आयामों की अलग- अलग टोली बनाकर सेवा कार्य को गति देना है। सामाजिक कार्यों में मातृशक्ति की रुचि जागृत कर सेवा कार्य से जोड़ना है। बैठक में सह शिक्षा आयाम प्रमुख श्रीमती रश्मि मिश्रा,सीएसआर कार्य की जिम्मेदारी अनिल कुमार सिन्हा,छात्रावास प्रमुख राकेश कुमार को को नवीन दायित्व की घोषणा की गई। बैठक में आयाम प्रमुखों ने अपने कार्य वृत्त रखा और गुणवत्ता पूर्ण कार्य विस्तार करने पर जोर दिया।.

Join Event

निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर : सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा

11:00 Venue Lohardaga

सेवा भारती का 161 वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित लोहरदगा : सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे 161 वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिवीर का उदघाटन जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए, और सभी ने भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किए, आज इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 29 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए।.

Join Event

13 जुलाई 2025,सेवा भारती,आरोग्य सेवा केंद्र,गुड़ीडीह, जोन्हा

11:00 Venue जोन्हा

13 जुलाई 2025,सेवा भारती,आरोग्य सेवा केंद्र,गुड़ीडीह, जोन्हा के साप्ताहिक चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रसित ३२ लोगों का इलाज़ डॉ मनीष कुमार द्वारा किया गया। सभी को एक सप्ताह की निःशुल्क दवा भी दी गई।.

Join Event

राष्ट्रीय सेवा भारती एवं विशिष्ट आपदा शोध केंद्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

11:00 Venue Delhi

राष्ट्रीय सेवा भारती एवं विशिष्ट आपदा शोध केंद्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 एवं 27 जुलाई 2025 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में दो दिवसीय "आपदा प्रबंधन प्रांत संयोजक प्रशिक्षण वर्ग" का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्री संजीव जिंदल (अतिरिक्त सचिव, गृह विभाग - आपदा प्रबंधन), ले. ज. सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त, सदस्य - एनडीएमए), मुख्य वक्ता श्री सुधीर कुमार (अ. भा. संगठन मंत्री, राष्ट्रीय सेवा भारती), श्री रमेश अग्रवाल (अध्यक्ष, सेवा भारती - दिल्ली प्रांत), श्री विजय पुराणिक (संयुक्त महामंत्री, राष्ट्रीय सेवा भारती), डॉ. दीप नारायण पांडेय (सहायक प्राध्यापक, विशिष्ट आपदा केंद्र), श्री राम कुमार (मंत्री, राष्ट्रीय सेवा भारती), श्री विकास नाम जोशी (कार्यकारी अधिकारी), श्री अनिल माहेश्वरी (कोषाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा प्रकाशित वार्षिक विशेषांक "राष्ट्रीय सेवा साधना - आपदा प्रबंधन" पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में आपदा प्रबंधन की अवधारणा और सामाजिक पहल, NDRF द्वारा प्रत्यक्षण (Demonstration) तथा व्यवहारिक अभ्यास, आपदा प्रभावित समाज में तनाव, घबराहट तथा सदमा प्रबंधन, भीड़, भगदड़ तथा दंगे के दौरान सावधानियां, आपदा प्रबंधन टोली का निर्माण तथा उनके प्रशिक्षण के विषय लिए गए । वर्ग में 38 प्रान्तों से 71 प्रतिभागी, 9 विशेषज्ञ, आपदा प्रबंधन केंद्रीय टोली सदस्य, राष्ट्रीय सेवा भारती और सेवा भारती दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनकी कुल सख्या 117 रही।.

Join Event

सिलाई - कढ़ाई प्रशिक्षण प्रमाण -पत्र वितरण

04:00 Venue मधुपुर, देवघर

आज दिनांक 29.07.2025.दिन मंगलवार को कालिका -कोठी मीना बाजार, मधुपुर, देवघर में सेवा भारती मधुपुर नगर समिति के द्वारा सिलाई - कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण -पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से किया गया। सभी बहनों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नीता अग्रवाल उपस्थित थीं। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा की सेवा भारती के द्वारा स्वालंबन योजना के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है, आप सभी इसे अपने जीवन में उपयोग करें।अपने घर के साथ - साथ अन्य जरुरत मंदो को भी सिलाई कर उनकी सेवा करें, इससे आपको आर्थिक लाभ होगा तथा सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री अरुण कुमार बरनवाल, उपाध्यक्ष श्री परमानन्द बरनवाल, सह सचिव श्री दिलमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक जलान, श्री अशोक गौंड, श्री संजय मंडल, महिला संयोजिका मंजू कलबलिया, सदस्या अनुभा वर्मा, चंचल देवी, प्रमिला कुमारी तथा संथाल परगना के पूर्णकालिक श्री लवकेश उपाध्याय उपस्थित थे।मंच का संचालन एवं परिचय लवकेश जी ने किया।.

Join Event

आपदा पीड़ित को सेवा भारती का तत्कालीन सेवा

10:30 Venue Namkum, Ranchi

आपदा पीड़ित को सेवा भारती का तत्कालीन सेवा ------------------------------------- रांची जिले के नामकुम प्रखंड के नामकुम बाजार स्थित पतरा टोली में विगत अतिवृष्टि के कारण निर्धन महिला पूनम देवी का मिट्टी का घर ढह गया था। छोटे-छोटे बच्चों के साथ रात भर जग कर गुजारना पड़ रहा था। पति दूसरे राज्य में मामूली-सी नौकरी करने गए है। पूनम देवी ने अपनी वस्तुस्थिति से सेवा भारती कार्यालय को तुरंत कराया। सेवा भारती,रांची महानगर उपाध्यक्ष शुभेन्दू भट्ट,आपदा प्रबंधन आयाम के सह संयोजक अभिषेक सिन्हा ने इस आपदा विषय को गंभीरता से लिया। सेवा भारती समिति से विचार विमर्श के बाद पीड़ित की सहायता के लिए समाज से संपर्क स्थापित किया गया। तब निर्णय लिया गया कि उक्त पीड़ित परिवार के लिए पक्का मकान निर्माण में योगदान करना चाहिए। सेवा भारती की पहल और समाज के सामुहिक सहयोग से आज पूनम देवी के सपनों के घर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।.

Join Event

सेवा भारती, हजारीबाग द्वारा चूरचू प्रखण्ड के R.G.S. High School में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

11:00 Venue हजारीबाग

नमस्कार, आज दिनांक 25.08.2025 दिन सोमवार को सेवा भारती, हजारीबाग द्वारा चूरचू प्रखण्ड के R.G.S. High School में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर छात्रों ने वन्दे मातरम् एवं भारत माता की जय का उद्घोष किया। सेवा भारती न्यास, हजारीबाग के सचिव मनोज गुप्ता ने छात्रों से सामूहिक रूप से ॐकार एवं गायत्री मंत्र का अभ्यास कराते एवं सेवा भारती का संक्षिप्त परिचय कराया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दो चरण में हुई। पहले चरण में कक्षा एक से कक्षा चार के छात्रों के बीच प्रतियोगिता हुई। दूसरे चरण में कक्षा पांच से कक्षा आठ के छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें रोचक तरीके से रामायण, महाभारत, विज्ञान, सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गये, जिसका उत्तर बच्चों ने पूरे उत्साह से दिया। कुल दस विजेता बच्चों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती न्यास, हजारीबाग के सचिव मनोज गुप्ता, सेवा भारती, हजारीबाग स्वावलंबन आयाम प्रमुख श्री राजकुमार मौर्य, श्री अशोक महतो, विद्यालय के संचालक श्री चन्द्रदेव शर्मा एवं श्री होरिल शर्मा, विद्यालय की शिक्षिका कंचन कुमारी, सोनमती कुमारी, राखी कुमारी, साक्षी रूण्डा, दयामनी, मंजूराज, इरम फातिमा, शिक्षक राजेन्द्र, नित्तल, पोखराज राणा, रवि रंजन, निर्मल सहयोगी प्रियंका कुमारी, गुडिया कुमारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद। आपका मनोज कुमार गुप्ता सचिव सेवा भारती न्यास हजारीबाग.

Join Event

सेवा संस्था द्वारा 500 फलदार पौधों का वितरण

11:00 Venue हटिया

सेवा संस्था द्वारा 500 फलदार पौधों का वितरण ----------------------------------- श्री जगदीश सेवा संस्थान, हटिया द्वारा राजपुरोहित पंडित जगदीश नाथ मिश्र की सैंतीसवीं पुण्य तिथि के अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय, हटिया में सभी विद्यार्थियों के बीच 500 फलदार पौधौं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधायक श्री नवीन जयसवाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आरंभ राजपुरोहित पंडित जगदीश नाथ मिश्र के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। संस्था के अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में वृक्ष का महत्व, जल संवर्धन और प्लास्टिक से हो रहे नुकसान से विस्तार पूर्वक अवगत कराया एवं संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में प्रयासरत प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंनें विद्यार्थियों को पर्यावरण के साथ-साथ अपने जीवन में सफल होने के गुर भी बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हीरा कांत झा ने अपने शब्दों के माध्यम से सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं विद्यालय और विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने पौधा प्राप्त कर अपने अपने घरों में पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में पौधरोपण एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामा मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, मिथिलेश्वर मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, मनमोहन मिश्र, राम मनोज साहु, हृदयानंद उपाध्याय, विश्वेश्वर ठाकुर, महाबीर महतो, नर्मदेश्वर मिश्र, सुप्रिया दूबे, निधि कुमारी, विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी विद्यार्थी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।.

Join Event

सेवा भारती की प्रांतीय साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

11:00 Venue धनबाद

सेवा भारती की प्रांतीय साधारण सभा की बैठक सम्पन्न ---------------------------------------- सेवा*कार्य से जीवन सार्थक होता है* - गुरशरण प्रसाद संघ शताब्दी वर्ष पर सेवा कार्य विस्तार ही उत्सव है- प्रांत* प्रचारक ------------------------------------------ सेवा भारती,झारखंड का एक दिवसीय प्रांतीय साधारण सभा की बैठक स्वामी सहजानंद सरस्वती ट्रस्ट भवन, सहजानंद नगर, धनबाद में संस्था के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व संगठन मंत्र से हुआ। मंचीय परिचय स्वागत शशिभूषण सिंह ने किया। मौके पर प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने पूर्व बैठक की कार्यवाही का पठन किया एवं विगत सम्पन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव ऋषि पाण्डेय ने सेवा भारती का कार्य वृत्त बताते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा - 277,स्वास्थ्य-38, स्वावलंबन- 1410,सामाजिक -16 सहित 1741 सेवा कार्य चल रहे हैं। संघ शताब्दी वर्ष पर 2500 सेवा कार्य करने का लक्ष्य रखा गया है। उद्घाटन सत्र में सेवा भारती,झारखंड का वार्षिक सेवा प्रतिवेदन का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण हो रहीं हैं। संघ शताब्दी वर्ष पर कोई बड़ा कार्यक्रम,महोत्सव नहीं करना है। अपना कार्य विस्तार करना ही अपना उत्सव है। प्रांत के सभी प्रखंडों, नगरों व सेवा बस्तियों में सेवा कार्य खड़े करने है। दूसरे सत्र में सेवा भारती की जिला समिति सक्रियता व आय-व्यय विषय पर सामुहिक चर्चा की गई। मौके पर जिला के कार्यकर्ताओं ने कार्य वृत्त प्रस्तुत किया। अपने अपने कार्य क्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों को सभा के समक्ष पेश किया। बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि सेवा कार्य विस्तार के लिए अपने संपर्क का दायरा बढ़ाना होगा। हमें झारखंड के सभी पंचायतों तक सेवा कार्य लेकर जाना हैं। सेवाभावी व्यक्ति की खोज कर के सेवा कार्य से जोड़ना है। सक्षम समाज को दीनहीन समाज का परिदृश्य दिखा कर सेवा कार्य के लिए जागरूक करना है। सेवा में शक्ति है जो सेवा करने वाले के जीवन को सार्थक बनाता है और पीड़ित समाज का भी कायाकल्प हो जाता है। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शशिभूषण सिंह, धनबाद महानगर उपाध्यक्ष ने किया जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन महानगर सचिव आलोक प्रकाश ने किया। इस प्रांतीय साधारण सभा की बैठक में विभिन्न जिलों से 112 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।.

Join Event

साप्ताहिक कैंप

10:30 Venue जोन्हा

आज दिनांक 31.08.2025 आरोग्य सेवा केंद्र, गुड़ीडीह, जोन्हा, के साप्ताहिक कैंप में 63 ( तिरसठ) मरीजों की जॉच की गई। इसमें हीमोग्लोबिन , ब्लूड शुगर, यूरिन प्रोटीन, ऑक्सीजन, टेंपरेचर , ब्लड प्रेसर इत्यादि की जांच की गई। जरूरत के अनुसार सभी को निःशुल्क एक सप्ताह की दवा भी दी गई। टीम में डॉ मनीष कुमार, सिस्टर रेखा, सिस्टर उर्मिला एवं गुड़िया देवी ने अपनी सेवाएं दी।.

Join Event

सेवा भारती, लोहरदगा का 168 वां स्वास्थ्य शिवीर आयोजित

09:00 Venue लोहरदगा

लोहरदगा: सेवा भारती द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे रविवार को 168 वां निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, संघ प्रांतीय सरसंचालक सच्चिदानंद अग्रवाल,डॉ कुमुद अग्रवाल,उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, समाजसेवी सुनील अग्रवाल एवं सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किए और सभी ने भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन भी किए,आज इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 64 लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करवा कर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बी.पी, वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया,एवं अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलॉजी के माध्यम से आधे ही ख़र्च में कराया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति खास ध्यान देने की आवश्यकता है बासी एवं बाहर के खाना खाने से बचें, किसी भी तरह का बीमारी के लक्षण होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें‌। संघ सरसंचालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि लोहरदगा जिला सेवा भारती जनसेवा के कार्य पर काफी तत्पर है इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम ही है। डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा किसी भी बीमारी को नजर अंदाज न करें,जांच करवा कर ही दवा लें। नहीं तो शरीर के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है,और कहा नि:संकोच इस शिविर में आकर अपना शारीरिक स्वास्थ्य जांच करवा कर परामर्श ले सकते हैं। उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सहसचिव संजय चौधरी ने कहा की प्रत्येक सप्ताह इस स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना स्वास्थ चेकअप करवा कर अपने उक्त बीमारियों का यहाँ डॉक्टर से इलाज करवाते हुए उनकी सलाह से स्वस्थ हो रहे हैं,यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह एक घंटे के लिए लगाई जाती हैं।आज इस शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, सच्चिदानंद अग्रवाल,डॉ कुमुद अग्रवाल,अवधेश मित्तल, संजय चौधरी,सुनील अग्रवाल, सुबोध महतो,अंजलि सर्राफ, प्रियंका शर्मा,अतुल सर्राफ, मनी अग्रवाल,जुगनी देवी, धनंजय अग्रवाल,सूरज साहू,बिना कुमारी,छेदु उरांव, हजारी साव,गौतम महतो, आंचल साहू,मोतीलाल अग्रवाल, अनिल साहू,राकेश साहू,मणिलाल प्रसाद,पारन अग्रवाल, नीलम देवी,अरुण कुमार,शिमला देवी,शांति देवी,संध्या देवी,केशव महतो, राजेश अग्रवाल,पूनम देवी, तुलसी उरांव,अंकित कुमार, गोपाल वर्मा,उमा देवी,हरि उरांव,नारायण साहू,नवनीत गौर,रमेश शर्मा,सुरेश पोद्दार, अंजू देवी,उदय कसेरा,शंभू शर्मा,रामप्रसाद कसेरा,किशोर अग्रवाल,शंभू सिंह,प्रभु दयाल साहू,देवकी देवी,तपेश्वर अग्रवाल, सच्चिदानंद प्रसाद, रामजी प्रसाद,पंकज कुमार, गुड्डू साहू,शिबू साहू, साणीउल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे।.

Join Event

" वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति" विशेषांक का लोकार्पण

16:00 Venue Ranchi

" वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति" विशेषांक का लोकार्पण --------------------------- एक - दूसरे का मदद करना ही जीवन का मंत्र है :- एच पी नारायण --------------------------------- भारत के युवा ही देश की ताकत है - संजय सेठ ---------------------------- 13 सितंबर 2025 , सेवा भारती, झारखंड के सेवा जागरण की बहुप्रतीक्षित पत्रिका सेवा सुरभि के 26वां विशेषांक "वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति " का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची के शौर्य सभागार ,जैप ,डोरंडा ,रांची में किया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय युवा दुनिया की युवा शक्ति बन गई है ।आज भारत की बेटियां अपने आत्मविश्वास और रचनात्मकता के बल पर देश का नाम रोशन कर रही है। कई बेटी एमाउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा रही है। दुनिया के बड़े-बड़े कंपनियों में भारतीय युवा विशेष पदाधिकारी के रूप में कार्यरत है। देश की 60% आबादी युवा है,वही हमारी ताकत है। युवा भारत के अर्थ व्यवस्था के साथ - साथ विश्व गुरु बनने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं तो भारत की बेटी भी किसी से कम नहीं है ,अब वह समय नजदीक है जब तीनों सेनाओ की प्रमुख भारत की बेटी होगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हटिया विधानसभा के विधायक एवं भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि दूसरों के लिए जीना ही जीवन है । कार्यक्रम में अपना आशीर्वचन देते हुए सेवा भारती के संरक्षक के डॉ एच पी नारायण ने कहा कि अपने दीर्घायु का एक ही मंत्र एक दूसरे का सहयोग करना है। अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए हमें सदैव दूसरों की सहायता करनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व अपर मुख्य सचिव एन एन पाण्डेय ने कहा की सेवा भारती का कार्य सराहनीय है । भारत के इतिहास में आज का वर्तमान काल स्वर्णिम काल है। सेवा , त्याग और एक दूसरे की मदद करने की भावना का विस्तार हो रहा है। आज आम जनमानस में सेवा की चेतना जागृत हो रही है। इस कार्य में सेवा भारती की अहम भूमिका निभा रही है। प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने सेवा भारती का कार्य वृत्त रखते हुए कहा कि सेवा भारती संस्था अपने विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा सेवा बस्ती व सुदूर ग्रामों में समाजिक नवजागृति ला रही है। वर्तमान में सेवा भारती के 1741 कार्य चल रहे हैं। आगामी संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इसे ढाई हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए समाज की सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।मौके पर पत्रिका का परिचय सेवा सुरभि के सलाहकार संपादक व वरीय पत्रकार चंदन मिश्र ने कहा कि सेवा सुरभि का यह 26वां विशेषांक " वैश्विक चेतना एवं युवा शक्ति" राष्ट्र के युवाओं के लिए समर्पित पत्रिका है। युवाओं की चेतना और मार्गदर्शन के लिए इस पत्रिका की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवा सुरभि पत्रिका के 26 वर्षों की यात्रा वृतांत बताते हुए कहा कि सेवा सुरभि पत्रिका विशेषांक में विद्वतजनों के आलेख,कहानी रहते हैं। यह पत्रिका पाठकों के लिए संग्रणीय के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए शोध का भी विषय रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचीय परिचय- स्वागत सेवा भारती के न्यासी चंद्रकांत रायपत ने किया। मौके पर कलाकार शिखा कुमारी ,प्रवीण दीक्षित, तान्या मिश्रा, मालविका मुखर्जी के छात्राओं के नृत्य-संगीत की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पत्रिका संपादक डॉ सुष्मिता पाण्डेय एवं कलाकारों को सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने किया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राजश्री जयंती ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद,सामाजिक सद्भाव के अखिल भारतीय प्रमुख अशोक बेरी,सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव,सिद्धनाथ सिंह,अनिल ठाकुर,ओम प्रकाश केजरीवाल, अखिलेश्वर नाथ मिश्र,वी एन पाण्डेय,यदू नाथ पाण्डेय,अजय मारू, राकेश लाल,आर के बिट्टू,राधेश्याम अग्रवाल,अखिलेश श्रीवास्तव,श्याम टोटका, विनय लाल, अभिजीत घोष, नंदलाल साहू ,सोनी मेहता, देवेंद्र स्वामी, शुभेंदु भट्ट,विनय गांगुली,सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।.

Join Event

सेवा भारती के सेवा प्रशिक्षण वर्ग का समापन कार्यक्रम 10 अक्टूबर को

14:30 Venue मधुवन, तलेटी तीर्थ स्थित कल्पवृक्ष धर्मशाला

सेवा भारती के सेवा प्रशिक्षण वर्ग का समापन कार्यक्रम 10 अक्टूबर को ------------------------------------------- सेवा भारती के छह दिवसीय आचार्य सेवा प्रशिक्षण वर्ग विगत 5 अक्टूबर से मधुवन के तलेटी तीर्थ स्थित कल्पवृक्ष धर्मशाला में चल रहा है। पांचवें दिन के वर्ग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पीरटाड़ की चिकित्सिका डॉ सुजाता दानी ने महिला स्वास्थ्य समस्या एवं निदान विषय पर प्रशिक्षुओं का जिज्ञासा समाधान किया। मौके पर प्रो. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा व रमाकांत दुबे ने सुपोषण जागरूकता के अंतर्गत शरीर के विभिन्न अंगों के पोषण के लिए विटामिन,खनिज की जानकारी तथा स्थानीय उपलब्धता पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सेवा प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर के समापन कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर प्रशिक्षकों ने सामूहिक अभ्यास किया। सेवा प्रशिक्षण वर्ग में गिरिडीह नगर संघचालक विजय कुमार जैन,मनोज छापड़िया,किशन बगडिया, प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय,कमल आनन्द,प्रो.विनीता कुमारी सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।.

Join Event